फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर से चीखती हुई भागी लपटों में घिरी विवाहिता...अस्पताल में तोड़ा दम, पति के हैं अवैध संबंध; मुकदमा दर्ज

Wed, 16 Apr 2025 10:27 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आग की लपटों में झुलसी महिला ने इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया। मायके वालों का आरोप है कि पति के किसी महिला से अवैध संबंध हैं। अतिरिक्त दहेज में 4.50 लाख रुपये कीमत की बाइक मांगी जा रही थी। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के आवास विकास कालोनी के सेक्टर-4 में सोमवार तड़के एक विवाहिता ससुराल में संदिग्ध अवस्था में झुलस गई। आग की लपटों में घिरी हुई घर से बाहर भागी थी। सोमवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि मंगलवार को भी मृतका के भाई को जेठ और पति ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। परिजन की शिकायत पर थाना जगदीशपुरा पुलिस ने दहेज हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


ईदगाह के बाग नानक चंद निवासी विशाल ने बताया कि 29 मई 2023 को उन्होंने 29 वर्षीय बहन प्रियंका की शादी आवास विकास सेक्टर-4 निवासी आकाश के साथ की थी। आकाश पार्सल डिलीवरी का काम करता है। आरोप है कि पति व अन्य ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में 4.50 लाख रुपये कीमत की बाइक मांगने लगे। न देने पर बहन का उत्पीड़न करते। बाद में पता चला कि आरोपी आकाश के घर के पास रहने वाली महिला से अवैध संबंध थे। उन्होंने कई बार आकाश के बैंक खाते में रुपये भेजे।

पिछले साल सितंबर में आई थी मायके
भाई ने बताया कि सितंबर 2024 में बहन उत्पीड़न से परेशान होकर मायके आ गई थी। बाद में आकाश और उसके परिवार वाले पंचायत में सबके सामने माफी मांगकर समझौते के बाद उसे ससुराल भेजा था। सोमवार तड़के उसे जल जाने बारे में जानकारी मिली। इस पर उन्होंने प्रियंका के पास में रहने वाली बड़ी बहन अंजलि को बताया। मौके पर उनके जीजा कौशल पहुंचे। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि पति आकाश, सास राजरानी, जेठ दीपू, आकाश के मामा और प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें