फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद से शुरू लवस्टोरी का दर्दनाक अंत, ये थे प्रेमिका के आखिरी शब्द

Thu, 12 Oct 2017 07:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
आग - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
फिरोजाबाद में टूंडला के थाना पचोखरा क्षेत्र में एक लवस्टोरी का दर्दनाक अंत हो गया। ये प्रेम कहानी हैदराबाद से शुरू हुई थी। ‌निकाह के बाद दोनों पति-पत्नी बन गए। इसके बाद दूरियों ने रिश्ते में ऐसा खलल डाला कि महिला ने सुइसाइड कर ली। 
विज्ञापन


बताया गया है कि थाना पचोखरा के गांव छिकाऊ निवासी नजमा (25) वर्ष पत्नी इमरान ने मंगलवार शाम को खुद के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। चीखपुकार मचने पर पहुंचे पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया। सूचना पर उसका पति इमरान भी पहुंच गया। 

वह नजमा को उपचार के लिए ले जाने लगा तभी उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रवेश कुमार ने बताया कि करीब सात वर्ष पहले इमरान हैदराबाद में नौकरी करने गया था। वहां नजमा से उसके प्रेम संबंध हो गए। दोनों ने निकाह कर लिया और टूंडला आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरान तुमने बहुत देर कर दी

करीब दो माह पहले इमरान नौकरी के लिए एटा चला गया था। तब से वह घर नहीं लौटा। इससे नजमा नाराज थी। बुधवार को इसे लेकर उसकी इमरान से लड़ाई हुई। इसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया।

ग्रामीणों ने बताया कि इमरान के एटा में रहने से नजमा परेशान रहती थी। जब इमरान घर पहुंचा तो नजमा ने कहा कि इमरान तुमने घर आने में देरी कर दी और उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें