फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: मामूली विवाद में महिला पर मिट्टी का तेल डालकर लगाई आग, मौत

Sat, 20 Mar 2021 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मथुरा में शेरगढ़ के गांव जटवारी में एक महिला पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी गई। गंभीर रूप से झुलसी महिला ने दिल्ली जाते हुए दम तोड़ दिया। आरोप है कि महिलाओं में हुए झगड़े के चलते पड़ोसियों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची शेरगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतका के पति की तहरीर पर एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी। आरोपी फिलहाल फरार हैं।
विज्ञापन


थाना शेरगढ़ के गांव जटवारी निवासी बिरमा (34) पत्नी धीरज का पड़ोस की ब्रजबाला और राजबाला से गुरुवार की सुबह झगड़ा हो गया था। पुलिस ने बताया कि एक महिला के घर में आने के चलते दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। इस झगड़े को देखकर दोनों पक्ष में मारपीट भी हुई। आरोप है कि बिरमा पर पड़ोसियों ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि परिजन गंभीर रूप से झुलसी महिला को बरसाना में वैद्य के पास ले गए। यहां पर इलाज कराते हुए हालत बिगड़ी तो घर ले आए। शाम को पुलिस को सूचना दी।

मथुरा: अखिलेश यादव ने किए राधारानी के दर्शन, मंदिर में लगे मोदी-मोदी के नारे, सपा मुखिया ने किया कुछ ऐसा
विज्ञापन
विज्ञापन


शेरगढ़ पुलिस ने महिला को स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल से दिल्ली ले गए, पर रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर पड़ोस के दिनेश, राकेश, ब्रजबाला, राजबाल और बाबू के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया था, जोकि अब हत्या में तरमीम कर लिया है। वहीं, मृतका के चार बच्चे हैं, जबकि पति किसान है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें