फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप

Tue, 22 Jun 2021 06:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के पति व अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
मथुरा: मृतका मीनू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले के गांव जरैलिया में मंगलवार को दहेज उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मीनू (25 वर्ष) पुत्री मान सिंह निवासी गिडगिसी सालपुर थाना टप्पल (अलीगढ़) की शादी 15 माह पूर्व जरैलिया थाना नौहझील निवासी लोकेश पुत्र धनराज के साथ हुई थी। थाना नौहझील पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि जरैलिया में एक महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। 

आगरा: रेस्क्यू टीम ने कई घंटे की मेहनत के बाद पकड़ा तेंदुआ, लोगों की दहशत हुई खत्म
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सधुवन राम गौतम पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को फंदे से नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मायके पक्ष को हुई तो वे लोग भी मौके पर पहुंच गए। 

Trending Videos
विज्ञापन

ससुरालीजन मांग रहे थे कार
मृतका के भाई सोनू ने बताया कि 15 माह पहले मीनू की शादी हुई थी। शादी में काफी दहेज दिया था। ससुरालीजन ऑल्टो कार की मांग करते थे। कार न देने पर उसने पति लोकेश, ससुर धनराज, सास उमेश, देवर भोला व पड़ोसी दामोदर ने फांसी लगा कर उसकी हत्या कर दी। 

इस संबंध में थाना प्रभारी सधुवन राम गौतम ने बताया कि महिला द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें