फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: महिला ने दिया तीन सिर वाले बच्चे को जन्म, देखने के लिए घर जमा हुए लोग

Tue, 13 Jul 2021 12:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

 सब कुछ सामान्य था। सोमवार सुबह अचानक उसको जोर की प्रसव पीड़ा हुई और परिजन उसे कुसमरा स्थिति अस्पताल ले गए, जहां रागनी ने एक बिचित्र बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के एक गांव में महिला ने तीन सिर वाले बच्चे को जन्म दिया। इसकी जानकारी होने पर बच्चे को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया। बच्चा और मां दोनों सुरक्षित हैं। पूरा वाक्या मैनपुरी जिले के किशनी तहसील के गांव गुलारियापुर का है। यहां की निवासी रागिनी पत्नी धर्मेंद्र ने कुसमरा स्थित अस्पताल में तीन सिर वाले बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन


बच्चे के जन्म देते ही डॉक्टरों और परिजनों के होश उड़ गए। रागिनी के परिजन ने बताया रागिनी नौ माह की गर्भवती थी। सब कुछ सामान्य था। सोमवार सुबह अचानक उसको जोर की प्रसव पीड़ा हुई और परिजन उसे कुसमरा स्थिति अस्पताल ले गए, जहां रागनी ने एक विचित्र बच्चे को जन्म दिया। कुछ देर में ही तीन सिर के बच्चे को देखने के लिए अस्पताल में काफी भीड़ जुट गई।

घर पहुंचे लोग
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिजन रागिनी और बच्चे को घर ले गए। तीन सिर वाले बच्चे की बात कई गांव में आग की तरह फैल गई। बच्चे को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लगने लगा। हर कोई बच्चे को देखने के लिए बेताब था, जो भी सुनता बस दौड़ा चला आ रहा था। घर के आगे भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भावुक कर देगी 'नीना' की कहानी: बॉलीवुड के सहयोग से नेत्रहीन हथिनी को मिली 'नई जिंदगी'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें