घिरोर। थाना क्षेत्र के गांव नगला रढा में खेत जोताई का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता ने इस संंबंध में थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़िता ममता देवी ने पुलिस को बताया कि 25 नवंबर की शाम को जब वह अपने खेत की ओर गई तो देखा कि गांव निवासी आरोपी अवकेश, सतेंद्र, पुनीत, रामपाल उनका खेत जोत रहे थे। खेत पर पहुंच कर उन्होंने आरोपियों को खेत जोतने से रोका तो आरोपी गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर ममता को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद