फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने खाया जहर, जिला अस्पताल में मौत

विज्ञापन
बिछवां में विवाहिता की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद महिलाएं - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बिछवां। कस्बा निवासी एक महिला ने शनिवार की रात गुस्से में आकर जहर खा लिया। जानकारी होने के बाद देर रात जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां कुछ देर इलाज के बाद मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी समोद कुमार की 23 वर्षीय पत्नी राधा काफी गुस्सैल थी। शनिवार की रात उसने घर में रखी चूहे मारने की दवा खा ली। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो सभी घबरा गए। देर रात करीब 11 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू कर दिया। लेकिन कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग भी आ गए। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
एंबुलेंस के देरी से आने का लगाया आरोप
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद राधा के परिवार के लोगों ने बताया कि रात करीब नौ बजे जानकारी होने के बाद पहले तो गांव में वाहन की तलाश की। जब कोई साधन मिला तो करीब 10 बजे 108 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस को बुलाया, लेकिन एंबुलेंस करीब एक घंटा देरी से पहुंची। इस दौरान राधा की तबियत अधिक बिगड़ गई थी। परिजनों का कहना था कि एंबुलेंस सही समय आती तो शायद राधा की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें