फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: महिला से दरिंदगी, समझौता नहीं करने पर कर दी पिटाई; बीच सड़क पर फाड़ दिए कपड़े

Thu, 12 Feb 2026 11:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक महिला के साथ दरिंदगी की गई। इसके बाद मामले में समझौता न करने पर उसकी पिटाई की गई। बीच सड़क पर उसके कपड़े फाड़ दिए गए। 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की महिला ने दुष्कर्म के मामले में समझौता नहीं करने पर बीच सड़क पिटाई करने, कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर देने का आरोप लगाया है। अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह से शिकायत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसने वर्ष 2022 में तारा और उसके साथियों पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने और पिटाई करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तब से राजीनामा के लिए आरोपी और उसके परिजन लगातार दबाव बना रहे थे। शिकायत पर थाने की पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। 1 फरवरी को तारा की पत्नी शांति देवी, बेटे भागवत, छोटू उर्फ लल्लू और रिश्तेदार ओमप्रकाश ने उनके पति को रास्ते में रोककर पीटा। शोर सुनकर वह बचाने पहुंची तो पिटाई कर उन्हें निर्वस्त्र कर दिया गया। थाने में शिकायत नहीं सुनी गई। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें