फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी का विरोध करने पर महिला और मायके वालों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। गंजडुंडवारा क्षेत्र निवासी एक महिला ने पति और ससुरालीजन पर खुद की और उसके मायके वालों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। क्षेत्र के ग्राम सुजावलपुर निवासी मेहरून निशा का कहना है कि 30 सितंबर 2016 को उसका निकाह गंजडुंडवारा के मोहल्ला मूलचंद निवासी अजीजुर्रहमान के साथ हुआ था। दहेज की मांग करते हुए 25 दिसंबर 2016 को उसे घर से निकाल दिया गया। इस संबंध में एक मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन

मेहरून निशा का आरोप है कि उसकी बिना अनुमति के अजीजुर्रहमान ने 28 अक्तूबर 2022 को सिंकदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम नगरिया निवासी सना से दूसरी शादी कर ली। जब उसे इसकी जानकारी हुई तो वह मायके वालों के साथ सिकंदरपुर वैश्य पहुंच गई और दूसरी शादी का विरोध किया। इस पर मेहरून निशा, उसकी भाभी शहनाज, अफसाना, भाई जमील को ससुरालीजन ने कमरे में बंद कर दिया।
महिला का आरोप है कि पति अजीजुर्रहमान, उसके ससुर हलीम, सास हसीना बानो, ननद नजमा, हुमैरा, देवर अलीम, देवरानी गुलशन और ग्राम नगरिया निवासी नन्नू, शवाना ने उसकी और उसके मायके वालों की पिटाई कर दी। घटना में सभी को चोट आई है। ससुरालीजन के खिलाफ उसने तहरीर पुलिस को दी है। गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह ने बताया कि घटना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र की है। मामला पुलिस क्षेत्राधिकारी के संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें