कासगंज। मेरे खाटू वाले का जन्म दिन आया है भजन पर भक्त झूम उठे। यह भजन मिशन चौराहा बालाजी दरबार स्थित खाटू श्याम मंदिर में अयोजित कार्यक्रम में भजन कलाकार ने गाया। जन्मदिन के मौके पर केक काटा गया। छप्पन भोग लगाए गए। फूल बंगला सजाया गया।
श्री बालाजी दरबार में खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समाजसेवी डॉ. आरसी काबरा ने खाटू श्याम की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उनके द्वारा केक काटा गया। बालाजी दरबार मंदिर में फूल बंगला एवं छप्पन भोग का आयोजन किया। आगरा से आई भजन गायिका प्रीति शर्मा ने अपने भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्याम प्रेमियों ने झूमकर व नाचकर खूब आनंद लिया। अन्नकूट का प्रसाद भक्तों को बांटा गया। इस दौरान आलोक माहेश्वरी, महेश माहेश्वरी, ब्रजेश माहेश्वरी, गौरव अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, अंकित चोला, देवेंद्र अग्रवाल मोंटी अग्रवाल, कमल पाटकर, विनोद बर्मा अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
गली पुरानी चक्की मोहल्ला जयराम स्थित खाटू श्याम मंदिर में सुबह 7 बजे महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद बाबा की ज्योति जलाई गई। भक्ति भजन कार्यक्रम आयोजित किए। मंदिर पर शाम के समय केक काटा गया। इस दौरान मुख्य सेवादार अनिल बाबा पुजारी, रवि जोशी, आशीष सुल्तानी, ललित मोहन, गुलशन, जतिन, अमित, पुनीत जैन, राजा, सक्षम सूर्य, ज्योति गुप्ता, रेनू, सोनिया, अनुराधा पूजा मौजूद रहे।