फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान बने ससुराल वाले: विवाहिता को कमरे में बंद कर पीटा, फिर भी न भरा दिल...तो घर से भगा दी वो

Sat, 28 Nov 2026 01:14 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के यमुनापार क्षेत्र में एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज में कार मांगने, कमरे में बंदकर पीटने और करंट लगाकर जान लेने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालवालों ने विवाहिता को कमरे में बंद कर पीटा गया। आरोप है कि करंट लगाकर जान लेने की कोशिश भी की गई। आखिर में 18 फरवरी 2026 को उसे पीटकर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने पति समेत ससुराल के सात लोगों के खिलाफ थाना ट्रांस यमुना में शिकायत की है।
विज्ञापन


आदर्श नगर, जगजीवन नगर निवासी शोभा पुत्री नाहर सिंह ने बताया कि उनकी शादी दो फरवरी 2025 को कमला नगर के गुम्मट, तेजनगर निवासी दीपक उर्फ दीपू के साथ हुई थी। पीड़िता के मुताबिक, पिता ने शादी में करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति दीपक, सास श्यामवती उर्फ निर्मला, ससुर मुन्नालाल, जेठ भोला, जिठानी मंजू और ननद बबली दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। कार की मांग करने लगे।


इसके लिए उसकी पिटाई की जाती। खाना तक नहीं दिया जाता था। एक बार उसे कमरे में बंदकर पीटा गया। शिकायत पर मायके पक्ष के लोगों ने पंचायत की तो आरोपियों ने माफी मांगकर दोबारा परेशान नहीं करने का भरोसा दिया, लेकिन कुछ समय बाद फिर उत्पीड़न शुरू कर दिया। एक बार ससुरालीजनों ने करंट लगाकर उसे मारने की कोशिश की। बस्ती के लोगों के पहुंचने पर वह किसी तरह बच सकी।
विज्ञापन


ससुर देता था दूसरी शादी कराने की धमकी
पीड़िता के मुताबिक ससुर शराब पीकर उसे जान से मरवाने और पति की दूसरी शादी कराने की धमकी देता था। 18 फरवरी 2026 को सभी ने उसकी पिटाई की। कपड़े आदि छीनकर धक्के मारते हुए घर से निकाल दिया। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें