आगरा के मोतीगंज, छत्ता बाजार और दरेसी नंबर दो में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सड़क और फुटपाथ पर रखा सामान जब्त करने के साथ अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूला गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों मोतीगंज, छत्ता बाजार और दरेसी नंबर दो में शुक्रवार को नगर निगम प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। प्रवर्तन प्रभारी कर्नल राहुल गुप्ता के निर्देशन में पहुंची निगम की टीम ने सड़क और फुटपाथ पर रखे सामान को जब्त करते हुए अतिक्रमणकारियों से जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
बाजारों में सड़क और फुटपाथ पर सामान रखने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है और राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने कार्रवाई की। अभियान के दौरान टीम ने सामान जब्त कर लिया। कई स्थानों पर व्यापारियों और प्रवर्तन दल के कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई लेकिन कार्रवाई जारी रही।
अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि अतिक्रमण के कारण आम लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। सड़क और फुटपाथ पर किसी को भी कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।