फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दहेज के लिए दी इतनी प्रताड़ना...रो पड़ेंगे, विवाहिता का गर्भपात तक करा डाला

Wed, 24 Dec 2025 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

विवाहिता के साथ ससुराल में बेरहमी की हदों को पार कर दिया गया। दहेज की मांग को लेकर उसका गर्भपात तक करा दिया गया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। 
विज्ञापन
विवाहिता सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव पैतखेड़ा की विवाहिता मनीषा उर्फ मोनिका ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 25 जनवरी 2022 को हाथरस जिले के थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला सकत सिंह के रहने वाले प्रवीण कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति प्रवीण, ससुर श्यामवीर सिंह, सास राजकुमारी, देवर दीपक कुमार, ननद प्रीति, प्रियंका और ननदोई दहेज में पांच लाख रुपये और एक कार की अतिरिक्त मांग करने लगे। इसके लिए उसे प्रताड़ित किया जाता है। 

28 अक्तूबर 2022 को वह गर्भवती थी और उसकी तबीयत खराब थी। इसी दौरान ससुरालवालों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। पति ने गला घोंटने की कोशिश की। सास ने गर्भ गिराने की जबरन दवा खिला दी। इससे डेढ़ माह का गर्भ गिर गया। हालत बिगड़ने पर ससुर ने पीड़िता के चाचा को फोनकर उसे ले जाने को कहा। तभी से वह मायके में है। आरोप है कि 17 जून 2025 की शाम करीब पांच बजे सभी आरोपी पीड़िता के मायके पैतखेड़ा पहुंचे और फिर से पांच लाख रुपये व कार की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें