फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ई-रिक्शा से मारी टक्कर, फिर घर में घुसकर मारपीट, पुलिस ने नहीं सुनी तो महिला पहुंची कोर्ट; दर्ज हुआ केस

Tue, 23 Jun 2026 10:24 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोसियों पर ई-रिक्शा से टक्कर मारने और बाद में घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर महिला ने अदालत का रुख किया, जिसके आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
court new - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की एक महिला ने पड़ोसियों पर ई-रिक्शा से टक्कर मारने के बाद घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस से शिकायत करने के बाद कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: अपनों ने मोड़ा मुंह, दोस्त ने निभाया आखिरी फर्ज; 70 लाख के कर्ज में डूबे कारोबारी की दर्दनाक कहानी


 

इंदिरा नगर, मोतीमहल निवासी 55 गीता पत्नी नरेश का आरोप है कि 19 अप्रैल की रात करीब साढ़े आठ बजे पड़ोसी युवक आदित्य और राहुल तेज रफ्तार ई-रिक्शा लेकर आए और घर के बाहर उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें अंदरूनी चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आदित्य, नैतिक, राहुल, गौतम और राजवीर एकराय होकर उनके घर में घुस आए।

ये भी पढ़ें -  BPSC 70th Final Result: पहले ही प्रयास में फतह, अंजली चौधरी बनीं मिसाल; परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर


 

आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि घटना के दिन ही उन्होंने थाना एत्माद्दौला में शिकायत दी थी। पुलिस ने उनका चिकित्सीय परीक्षण भी कराया, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने सहायक पुलिस आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों से भी शिकायत की और मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्रार्थना पत्र भेजा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ये भी पढ़ें -  UP: चार गोलियां लगीं, फिर भी दबोच लिया एक हमलावर; अधिवक्ता के भाई की बहादुरी सीसीटीवी में हुई कैद


 
विज्ञापन

इसके बाद पीड़िता ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल कर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें -  जल्द खत्म होगा इंतजार: आगरा मेट्रो के ये चार स्टेशन हुए तैयार, जानें कब से कर सकेंगे सफर; सामने आई नई तारीख

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें