पुलिस अभिरक्षा से प्रेमी के साथ भागने का प्रयास
गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे कोतवाली उत्तर में तैनात पीआरडी महिला जवान अनीता विवाहिता का डाक्टरी परीक्षण कराने के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची। यहां उसका प्रेमी अपने साथी के साथ पहले से मौजूद था।
नवविवाहिता ने इस बीच मौका पाकर अपने प्रेमी के साथ भागने का प्रयास किया। वह महिला पीआरडी जवान को धक्का मार भाग निकली। नवविवाहिता को फरार होता देख महिला जवान ने शोर मचाया। लोगों की मदद से उसको को पकड़ा गया।
कोतवाल उत्तर अनूप कुमार भारतीय का कहना है कि नवविवाहिता ने प्रेमी के साथ भागने का प्रयास किया था। इस दौरान महिला पीआरडी जवान के साथ अभद्रता भी की। पीआरडी जवान की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।