दयालबाग खेलेगांव स्पोर्ट्स क्लब में वार्षिक ट्रैक एवं फील्ड स्पोर्टस मीट वाल्वेरींस 3.0 का आयोज
आगरा। दयालबाग खेलगांव स्पोर्ट्स क्लब में वार्षिक ट्रैक एवं फील्ड स्पोर्ट्स मीट वाल्वेरींस 3.0 का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, रिले, तीन-पैर दौड़, स्लो साइक्लिंग, हर्डल रेस आदि में प्रतिभाग किया।
कमला नगर के सेक्रेड मदर जूनियर स्कूल की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एयरफोर्स ग्रुप कमांडर मोहित श्रीवास्तव ने किया। अतिरिक्त आयुक्त, उद्योग सोनाली जिंदल, खेलगांव स्पोर्ट्स क्लब ट्रस्टी मीरा गुप्ता और उमेश गुप्ता ने समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया। बच्चों ने मोबाइल एडिक्शन पर प्रस्तुति दी। इस दौरान विद्यालय की निदेशिक नम्रता पणिकर, कृतिका, अंशिका, माधुरी मिश्रा, अमीषा, शालिनी जैन, मधु चतुर्वेदी, निशा, रूपाली, रुचि तिवारी, भारती ग्रोवर आदि मौजूद रहीं।
प्रतियोगिता के परिणाम
100 मीटर बालिका वर्ग जूनियर में आराध्य पचौरी, सीनियर की विजेता जोहल खान रहीं। 100 मीटर बालक जूनियर वर्ग में चिराग शर्मा, सीनियर वर्ग के विजेता स्पर्श खत्री दिवाकर रहे। 400 मीटर बालक वर्ग में के विजेता रुद्र प्रताप रहे। स्लो साइकिलिंग रेस में सिद्धार्थ खंडेलवाल और सैक रेस में सुशांत शाक्य विजेता बने।