फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर एप डाउनलोड कराकर खाते से 88 हजार रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। साइबर अपराधी रोजाना किसी न किसी को लूट रहे हैं। इंटरनेट सुरक्षा दिवस पर भी साइबर अपराध की शिकायत फतेहपुरसीकरी के रहने वाले आटो पार्ट्स व्यवसायी दिनेश चौधरी ने की। जिन्हें सात फरवरी को साइबर अपराधी ने अपना शिकार बनाया था। क्रेडिट कार्ड का पिन उपलब्ध कराने का झांसा देकर मोबाइल पर स्क्रीन एक्सेस-शेयरिंग एप डाउनलोड करा दिया गया। इसके बाद 88 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

दिनेश चौधरी की कस्बा में ही दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पास नया क्रेडिट कार्ड आया था। वह सात फरवरी को क्रेडिट कार्ड की पिन जेनरेट करने के लिए एटीएम में गए। समस्या होने पर वह ग्राहक सेवा प्रतिनिधि से बात करना चाहते थे। इस पर हेल्पलाइन नंबर गूगल पर देखा। इसमेें एक नंबर मिला। उन्होंने कॉल कर दिया।
कॉल रिसीव करने वाले ने पिन जेनरेट कराने को कहा। इसके बाद मोबाइल पर एनी डेस्क एप डाउनलोड करा दिया। फिर यूजर आईडी पूछ ली। मोबाइल को चलाकर क्रेडिट कार्ड की जानकारी ले ली। इसके बाद दो बार में 88 हजार रुपये खाते से ट्रांसफर कर लिए। रुपये निकलने का संदेश आने पर उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। पीड़ित ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर पर घटना की जानकारी दी। पुलिस से भी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें