फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: सर्दियां अभी गई नहीं हैं...मौसम 2 और 3 फरवरी को फिर बदलेगा, मध्यम बारिश...IMD ने की ये भविष्यवाणी

Fri, 31 Jan 2025 09:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कुछ दिन से सुबह होते ही धूल खिल रही है। तापमान के तेवर भी नर्म दिखाई दे रहे हैं, लेकिन सर्दियां अभी गई नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार 2 और 3 फरवरी से मौसम फिर बदल सकता है। 
 
विज्ञापन
सर्दी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दिन में तेज धूप ने मौसम में सर्दी का अहसास कम कर दिया है। हालांकि सुबह और शाम ठंड है। तापमान में इस तरह से वृद्धि को मौसम विज्ञानी आने वाले दिनों में बदलाव का संकेत मान रहे हैं। पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक 2 और 3 फरवरी को हल्की व मध्यम गति से बारिश हो सकती है। शुक्रवार को सुबह हल्का कोहरा छा सकता है।
विज्ञापन


दिन में धूप के कारण अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो रहा है। हालांकि अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से 6 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब ही है। बृहस्पतिवार को शहर का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अभी एक बार फिर मौसम बदलेगा। सुबह शाम की सर्दी कुछ दिन और रहेगी।
विज्ञापन


आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 26
न्यूनतम तापमान- 9.4
सूर्योदय- 7:04
सूर्यास्त- 5:59
एक्यूआई- 108
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें