फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला से लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, फायरिंग में एक को लगी गोली; लूट का सामान बरामद

Fri, 31 Jan 2025 09:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

महिला से पर्स लूटने वाले दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। घिरते देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।  
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जगदीशपुरा पुलिस ने महिला से लूट करने के दो आरोपियों को बृहस्पतिवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। एक को पुलिस की गोली लगी है।
विज्ञापन


एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि बुधवार को अवधपुरी क्षेत्र में महिला से पर्स और मोबाइल लूट की घटना हुई थी। बृहस्पतिवार रात 12:30 बजे बिचपुरी में बदमाशों को घेर लिया गया। वे ऑटो में सवार थे। रोकने पर भागने लगे। एक ने पुलिस पर फायर किया।
विज्ञापन


पुलिस ने जवाब में फायरिंग की। घायल आरोपी रूई की मंडी निवासी अमित है। उसके दाएं पैर में गोली लगी है। वहीं उसका साथी शाहगंज निवासी दीपक है। दोनों से लूटा गया सामान बरामद किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें