फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पोषणयुक्त भोजन कर क्षयरोग पर पाएं जीत

Fri, 16 Aug 2024 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पोषणयुक्त भोजन कर क्षयरोग पर पाएं जीत
विज्ञापन

- निक्षय दिवस पर क्षयरोगियों को बांटा पुष्टाहार
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शुक्रवार को जिला क्षयरोग अस्पताल में निक्षय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे चेयरमैन प्रतिनिधि आलोक गुप्ता ने क्षयरोगियों को पोषण पोटली वितरित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पोषण युक्त भोजन का सेवन कर क्षयरोग पर जीत हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन

हर महीने की 15 तारीख को क्षयरोग की रोकथाम के निक्षय दिवस मनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस के कारण शुक्रवार 16 अगस्त को निक्षय दिवस मनाया गया। इस दौरान जिला क्षयरोग अस्पताल पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में 11 क्षयरोगियों को पोषण पेटिका वितरित की गई। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने कहा कि सभी क्षयरोगी नियमित दवा के साथ पोषण युक्त भोजन का सेवन करें। उन्होंने बताया कि क्षयरोगियों के लिए निशुल्क उपचार की व्यवस्था है। जिले भर में इसके लिए डॉटकेंद्र और सीएचसी स्तर पर अस्पतालों में दवा की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार, विकास गुप्ता, जिला समन्वयक वाईपी सिंह, अमन यादव, अमित आर्य, अंकुर मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें