फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ग्राम परिक्रमा यात्रा से किसानों को करेंगे जागरूक

Fri, 09 Feb 2024 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष आलोक मिश्रा ने कहा कि भाजपा ग्राम परिक्रमा यात्रा के माध्यम से किसानों को जागरूक करेगी। यात्रा के लिए समितियों का गठन किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने अंत्योदय सिद्धांत के तहत किसान सम्मान निधि, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत जैसी तमाम योजनाओं के माध्यम से देश के किसानों को लाभ पहुंचाया है। शुक्रवार को किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान, युवा और महिलाओं के लिए सरकार ने कई योजनाएं लागू की हैं। देश की अर्थव्यवस्था में किसानों का अहम योगदान है। विकसित भारत की नींव किसानों ने ही रखी है। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से किसानों को लाभ हुआ है। कृषि क्षेत्र के बजट आवंटन में पांच गुना वृद्धि की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, भाजपा मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें