फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह मीटर गहरी होगी यमुना, चलेगा जहाज

Tue, 30 Dec 2014 01:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा के साथ-साथ यमुना के सुधार के लिए भी केंद्र सरकार प्रयासरत है। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया ने कहा है कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यमुना में दिल्ली से आगरा के बीच पानी के जहाज चलाए जाएंगे। इसके लिए छह मीटर तक सिल्ट निकालकर यमुना को गहरा किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को प्रेसवार्ता में केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि यमुना के सुधार के लिए कई विदेशी कंपनियों से बात हुई है। अगले माह कोई बड़ा फैसला हो सकता है। यमुना में गिरने वाले सभी नालों को बंद किया जाएगा। हो सकता है कि जनवरी में केंद्रीय मंत्री उमा भारती के साथ अन्य केंद्रीय मंत्री आगरा आकर यमुना का भौतिक निरीक्षण भी करें।

2015 में रखी जाएगी बैराज की नींव
यमुना में बैराज के लिए सालों से उठ रही मांग जल्द पूरी होगी। केंद्रीय राज्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि 2015 में बैराज की नींव रख जाएगी। इसके निर्माण के सर्वे के लिए केंद्र सरकार पहले ही 15 लाख रुपये जारी कर चुकी है। बैराज बनने से शहर की पेयजल समस्या दूर तो होगी ही, यमुना भी साफ रहेगी। यमुना में बैराज डाउन स्ट्रीम में ही बनेगा।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार पर चुप क्यों हैं मायावती?
आगरा। केंद्रीय राज्यमंत्री कठेरिया ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की चुप्पी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि तमाम मुद्दों पर जोर-शोर से आवाज उठाने वाली मायावती ने अब तक यादव सिंह मामले में सीबीआई जांच की मांग क्यों नहीं की। उन्होंने कहा कि यदि भ्रष्टाचारियों की जांच होती है तो प्रदेश सरकार के पांच-छह मंत्रियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भाई आनंद फंस सकते हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में कभी भी विधानसभा चुनाव होने की बात कहते हुए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का आह्वान किया है।

थीम पार्क के लिए नहीं उजाड़ने देंगे किसानों के घर
प्रो. कठेरिया ने कहा है कि थीम पार्क की आड़ में किसानों के घर नहीं उजड़ने दिए जाएंगे। यदि सपा सरकार थीम पार्क के लिए किसानों की जमीन का जबरन अधिग्रहण करती है तो इसके लिए आंदोलन होगा। बता दें, कुबेरपुर के पास थीम पार्क प्रस्तावित है। इसके लिए कई गांवों की जमीन अधिग्रहण की जानी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें