आगरा। कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रिटायरिंग रूम को दिसंबर के पहले सप्ताह तक यात्रियों के लिए खोला जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक आनंद स्वरूप ने बृहस्पतिवार को कैंट स्टेशन के निरीक्षण के दौरान आईआरसीटीसी के अधिकारियों को रिटायरिंग रूम का बकाया काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
डीआरएम ने प्रथम व द्वितीय श्रेणी के वेटिंग रूम, सर्कुलेटिंग एरिया और स्टेशन की साफ सफाई का मुआयना किया। जहां कमियां मिलीं, उन्हें दूर कराने के निर्देश दिए। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रिटायरिंग रूम व डोर मेट्री का संचालन तीन साल पहले आईआरसीटीसी को दिया गया था, लेकिन तभी से काम पूरा नहीं हो सका है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अब बिजली फिटिंग समेत फिनिशिंग के काम बचे हैं। दिसंबर तक यात्रियों के लिए यह सुविधा शुरू हो जाएगी। इस दौरान एडीआरएम मुदित चंद्रा, सीनियर डीसीएम अमन वर्मा, डीईएन विश्वनाथ, डीसीएम एसके श्रीवास्तव, स्टेशन डायरेक्टर मोहम्मद अरशद आदि मौजूद रहे।