फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय भाषा केंद्र में 13 क्षेत्रीय भाषाएं सीख सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सेंट जोंस कॉलेज में भारतीय भाषा केंद्र स्थापित किया गया है। इसमें प्रवेश लेकर छात्र-छात्राएं 13 क्षेत्रीय भाषाओं को सीख सकेंगे। केंद्र में तमिल, तेलगू, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, गुजराती, मराठी, उड़िया, कश्मीरी, पंजाबी, सिंधी, नेपाली और असमिया के अंशकालीन शिक्षण की निशुल्क व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य और केंद्र के निदेशक डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक वाराणसी, प्रयागराज, मुरादाबाद और लखनऊ के बाद आगरा में प्रदेश का पांचवां भारतीय भाषा केंद्र स्थापित किया गया है। प्रत्येक भाषा में शिक्षण कार्य शुरू करने के लिए कम से कम दस छात्रों का नामांकन जरूरी होगा। अधिकतम 25 छात्रों को ही एक भाषा में प्रवेश दिया जाएगा। शिक्षण कार्य शाम पांच से सात बजे तक होगा। प्रवेश के लिए न्यूनतम अर्हता इंटरमीडिएट है। प्रवेश में सरकारी कर्मचारी को वरीयता दी जाएगी। स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले रहे छात्र-छात्राओं को भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्थानीय भाषाओं को सीखने का अवसर दिया जाएगा। केंद्र के संबंध में अधिक जानकारी के लिए सह निदेशिका डॉ. सूसन वर्गीस पी से (मोबाइल नंबर-9259431186 व 9359520134) पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें