फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो की ओवर ऑल चैंपियन बनी स्वामी बाग ताइक्वांडो एकेडमी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। हिलमैन पब्लिक स्कूल में खेली गई जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वामी बाग ताइक्वांडो एकेडमी पूमसे में और मोर्टल कोमबैक ताइक्वांडो एकेडमी फाइट वर्ग में ओवरऑल विजेता बना। बालक वर्ग में फाइट में वरदान ताइक्वांडो एकेडमी दूसरे और यूनिवर्सल ताइक्वांडो एकेडमी तीसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग में शक्ति मार्शल आर्ट एकेडमी को दूसरा और सेंट पैट्रिक्स इंटर कॉलेज को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में बालिका वर्ग में चंचल यादव, सुमेक्षा दादू, वैश्नवी माथुर, दिया सिंह, प्रक्षा बंसल, आस्था सिकरवार, इच्छा कुशवाहा, आराध्या भदौरिया, रुही जैन, वैश्नवी कुशवाहा, दृष्टि अग्रवाल, पविका खंडेलवाल, खुशबू शर्मा, प्रार्थना ठाकुर, तृप्ति सविता, उर्वशी जैन, वलिष्का, वर्षा चौहान, कीर्ति गुप्ता, परी सिंह, जिया, दिव्यांशी मिश्रा, शिवानी, सविता ने स्वर्ण पदक जीते। बालक वर्ग में देवांश छाबड़िया, शरद यादव, प्रतीक श्रीवास्तव, अनंत चाहर, आर्यांश गौतम, ओमांश छाबड़िया, सार्थक गुप्ता, ध्रुव लोधी, तारोश अग्रवाल, अक्षय कुमार, शौर्य दुबे, अभय प्रताप, मंत्रा शर्मा, केशव सिंघल, आयुष्मान गुप्ता, उदय शर्मा, अभिंद्र सिंह, कार्तिक सिंह, पारस कुमार और कार्तिक चौधरी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ. एमसी शर्मा और हिलमैन पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. अविनाश पोखरियाल ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। सचिव पंकज शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 17 सितंबर से बरेली में शुरू हो रही नॉर्थ जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान कोच मयंक जैन, राहुल होतवानी, रूपेश अग्रवाल, शिवम कुमार गुप्ता, विवेक अग्रवाल, देवजीत घोष, नीतू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें