वाइल्ड लाइफ एसओएस ने बारिश के मौसम में जमीन में बिल बनाकर रहने वाले 100 से अधिक सरीसृप (रेप्टाइल) बचाए हैं। आगरा जिले और मंडल में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण बिलों में पानी भरने से इनमें रहने वाले सांप व ऐसे ही अन्य जीवों को शहरी क्षेत्र में आना पड़ा।