फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: गांव के बाहर तालाब में चार फीट लंबा मगरमच्छ आने से फैली दहशत

Sat, 31 Oct 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
पिंजड़े में मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद जनपद के गांव फरेंदा के एक तालाब में चार फीट लंबा मगरमच्छ आने से दहशत में फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। शुक्रवार को वाइल्डलाइफ एसओएस और वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से पकड़ा। इसके बाद उसे यमुना नदी में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


जसराना क्षेत्र के फरेंदा गांव के तालाब में गुरुवार सुबह मगरमच्छ देखे जाने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। भयभीत लोगों ने वन विभाग को सूचित किया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने बचाव अभियान के लिए एनजीओ वाइल्डलाइफ एसओएस टीम से संपर्क किया।


एनजीओ की तीन सदस्यीय टीम ने मगरमच्छ को पिंजड़े में बंद किया। मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से पकड़ कर पिंजड़े में रखने के लिए वाइल्डलाइफ एसओएस टीम को लगभग दो घंटे का समय लगा। बाद में मगरमच्छ को बटेश्वर घाट स्थित यमुना नदी में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जसराना के वन क्षेत्र अधिकारी तुलसी राम डोहरे ने बताया कि गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर नहर के माध्यम से मगरमच्छ तालाब में आ गया होगा। वाइल्डलाइफ एसओएस टीम की सहयोग से मगरमच्छ को पकड़कर यमुना में छोड़़ दिया गया है। 

वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंज़रवेशन प्रोजेक्ट्स, बैजूराज एम.वी, ने कहा, हमने फिरोजाबाद और जसराना रेंज के आसपास से कई मगरमच्छ पकड़े हैं। जब बात मगरमच्छ जैसे बड़े और शक्तिशाली जानवर को पकड़ना की हो तो किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए हमारी रेस्क्यू टीम को अत्यधिक सावधानी बरतनी पड़ती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें