फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा बंधन: मेकअप के लिए नहीं दिए पैसे... तो पत्नी ने किया ऐसा कांड; बात सुन पुलिस ने भी पकड़ लिया माथा

Sun, 04 Aug 2024 11:11 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

पति ने मेकअप के लिए पैसे नहीं दिए तो पत्नी घर छोड़कर मायके चली गई। मनाने के बाद भी नहीं मानी। मामला थाने पहुंचा। थाने में समझौता हुआ। 
विज्ञापन
woman demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में हरियाली तीजोत्सव पर 16 शृंगार कर सजनी अपने साजन को सबसे सुंदर दिखना चाहती थी। पर, साजन ने सजनी को सजने के लिए रुपये नहीं दिए। इस बात से नाराज पत्नी, पति को ही छोड़कर मायके चली गई। पति ने लाख मनाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। उल्टे पत्नी ने थाने में मारपीट का केस दर्ज करा दिया। 

विज्ञापन


शनिवार को परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के बाद मेकअप के लिए रुपये देने की बात पर ससुराल जाने को राजी हुई। परामर्श केंद्र में शनिवार को 114 केसों की फाइलें पहुंची। इनमें से 13 में समझौता हो गया। वहीं दो में एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए। 

काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि थाना सदर का लड़का व थाना न्यू आगरा की लड़की है। दोनों की शादी 2024 में ही हुई थी। शादी के बाद सावन में 16 शृंगार करने व हरियाली तीज में मोहल्ले की महिलाओं में सबसे सुंदर दिखने की चाह थी। 
 
विज्ञापन

मेकअप के लिए रुपये मांगे तो पति ने देने से इन्कार कर दिया। इस बात से नाराज महिला ने ससुराल छोड़ दिया। दोनों की काउंसलिंग कर समझौता करा दिया गया है। लड़के ने भी मेकअप के रुपये देने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें