बिना बताए गई थी घर से, फिर न लौटी
थाना कुरावली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला दो वर्ष पूर्व घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं हुई। जिसके बाद पति ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजन लगातार महिला की तलाश कर रहे थे। कोई भी जानकारी न मिलने पर परिवार के लोग थक कर घर बैठ गए थे, लेकिन पति ने उसके वापस आने की उम्मीद नहीं छोड़ी थी। वो लगातार पुलिस से संपंर्क कर पत्नी के बारे में जानकारी लेता रहा।
ये भी पढ़ें - UP: मैं बस दो मिनट का मेहमान हूं...पत्नी को वीडियो कॉल कर चुनी ऐसी मौत, जिसमें दर्द न हो; रेडियोलाॅजिस्ट ने दे दी जान