फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी के हाथ की नस काटी, फिर खुद के हाथ-पैर भी काट डाले...पड़ोसी बनाते रहे VIDEO, इसलिए किसी ने नहीं रोका

Wed, 18 Jun 2025 01:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मायके जाने की जिद पर अड़ी पत्नी से पति इस कदर खफा हो गया कि उसके हाथ की नस काट डाली। इसके बाद खुद के हाथ और पैर की नसें काटकर बाथरूम में घुस गया।
 
विज्ञापन
घायल पत्नी और पति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में गृहक्लेश के चलते पति ने पत्नी के हाथ-पैर की नसें काट दीं। इसके बाद खुद को बाथरूम में बंदकर लहूलुहान कर लिया। बेटे ने तत्परता दिखाते हुए 112 नंबर पर फोन कर पुलिस बुला ली। इससे दोनों की जान बच गई।
विज्ञापन


 

घटना बुधवार सुबह 6 बजे की है। न्यू आगरा थाना क्षेत्र के बसेरा एन्क्लेव निवासी दंपती में विवाद इतना बढ़ा कि पति मरने-मारने पर आमादा हो गया। पुलिस ने बताया कि पति ने बच्चों के सामने पत्नी के हाथ-पैर की नसें काट दीं। फिर खुद को बाथरूम में बंदकर लहूलुहान कर लिया।

 
विज्ञापन

उनके किशोर उम्र के बेटे ने समझदारी दिखाई। 112 नंबर पर पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे और बाथरूम का गेट तोड़कर घायल दंपती को निकाला। दोनों खून से लथपथ थे। पुलिस दोनों को एंबुलेंस से एसएन मेडिकल कॉलेज ले गई। इससे उनकी जान बचाई जा सकी। थाना प्रभारी ने बताया कि किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें