आगरा के आशा ज्योति केंद्र में सोमवार को पति-पत्नी के विवाद का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जीवन के 21 साल पति के साथ गुजारने के बाद पत्नी अब तलाक चाहती है। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है।
बच्चों को भी अपने पिता से दिक्कत है। वहीं पति का कहना है कि पत्नी के विचार अलग हैं, इसलिए वो तलाक लेना चाहती है। महिला ने आशा ज्योति केंद्र में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
शाहंगज के युवक की शादी 21 साल पहले यहीं की रहने वाली युवती से हुई थी। उनके 19 साल की बेटी और 17 साल का बेटा है। बेटी का कहना है कि वो अपने पिता के साथ नहीं रहना चाहती है क्योंकि उनका रवैया मां के प्रति ठीक नहीं है।