फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की दगाबाजी: पति की मौत के बाद अकेले छोड़ दिए बच्चे, बेच दी जमीन...फिर भी नहीं छोड़ रही पीछा

Sun, 21 Apr 2024 12:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पति की मौत के बाद बच्चों को छोड़ पत्नी मायके चली गई। इस दौरान उसने पति की जमीन को भी बेच दिया। अब कुछ और जमीन बची है, जिसे फिर से बेचने के लिए वो पीछे पड़ी हुई है। 
 
विज्ञापन
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पति की मौत के बाद पत्नी दो मासूम बच्चों को ससुराल छोड़कर मायके चली गई। इसके बाद वारिस होने का फायदा उठाकर जमीन बेच दी। रुपये लेने के बाद पिता ने भी घर से निकाल दिया। अब आश्रम में रह रही है। फिर से बची जमीन बेचने की कोशिश की तो महिला की बेटी विरोध करने लगी। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। काउंसलर ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। मगर बात नहीं बन सकी। अगली तारीख दी गई है।
विज्ञापन


सदर के छावनी निवासी युवक की शादी 2004 में राजपुर चुंगी क्षेत्र की एक युवती के साथ हुई थी। पति स्कूल संचालक था। शादी के बाद महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया। 2015 में पति की बीमारी चलते मौत हो गई। स्कूल भी बंद हो गया। पत्नी दोनों बच्चों को ससुराल छोड़कर मायके चली गई। आरोप है कि दो साल पहले पिता के साथ मिलकर बंद पड़े स्कूल की जमीन में से 200 वर्ग गज जमीन बेच दी। पिता के साथ मिलकर बाकी जमीन को बेचने का प्रयास किया, तो बेटी ने विरोध किया। इस पर महिला के पिता ने परिवार परामर्श केंद्र में प्रार्थनापत्र दिया।

काउंसलर डाॅ. सतीश खिरवार ने बताया कि महिला की बेटी और ससुर बेची हुई जमीन से मिले रुपयों का हिसाब मांग रहे हें। वहीं, ससुर-बहु को साथ रखने के लिए तैयार हैं। महिला का पिता बेटी के पति की वारिस होने के नाते बाकी जमीन बेचना चाहता है। शनिवार को दोनों पक्षों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। मगर बात नहीं बनी। मामले में अगली तारीख दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें