फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूट-फूटकर रोईं रेलवे अफसर की पत्नी: रोते हुए कहा- दोषियों पर नहीं हुई कार्रवाई तो दूंगी जान, लोग भी हुए भावुक

Tue, 14 Jul 2026 09:26 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

उप स्टेशन प्रबंधक नरेंद्र सिंह चाहर पर मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग पर परिजनों और समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। उनकी पत्नी हरेंद्री देवी ने कार्रवाई न होने पर रेलवे पटरी पर जान देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
पीड़ित डीएसएस की पत्नी फूट-फूटकर रोईं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आगरा जिले के कैंट स्थित डीआरएम कार्यालय पर ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को भावुक कर देने वाला घटनाक्रम सामने आया। ऑन ड्यूटी उप स्टेशन प्रबंधक नरेंद्र सिंह चाहर के साथ हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर चल रहे धरने के बीच उनकी पत्नी हरेंद्री देवी भावुक हो गईं।

विज्ञापन

हरेंद्री देवी ने कहा कि यदि मामले में दोषी कर्मचारियों को बर्खास्त और गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह रेलवे ट्रैक पर जाकर अपनी जान दे देंगी। यह कहते-कहते वह भावुक होकर फूट-फूटकर रोने लगीं। उनके आंसू देखकर मौके पर मौजूद अन्य प्रदर्शनकारी भी भावुक हो गए।

डीआरएम मुर्दाबाद के लगाए गए नारे
इस दौरान प्रदर्शनकारियों में आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने डीआरएम मुर्दाबाद, नहीं चलेगी, नहीं चलेगी तथा डीआरएम आगरा छोड़ो के नारे लगाए। कुछ देर के लिए प्रदर्शन स्थल का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया।

हरेंद्री देवी के साथ गांव से आईं ममता चाहर और भगवान देवी ने उन्हें संभालने और शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार रोती रहीं। प्रदर्शन में मौजूद कई कर्मचारियों ने उन्हें ढांढस बंधाया।

ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने दोहराया कि वे मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी और सेवा समाप्ति कार्रवाई से कम पर समझौता नहीं करेंगे।

डीएसएस नरेंद्र चाहर से मिला जाट महासभा का प्रतिनिधिमंडल
कैंट रेलवे स्टेशन पर  डीएसएस नरेंद्र चाहर से अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर हालिया मारपीट की घटना की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ भाजपा किसान नेता मोहन सिंह चाहर, जाट महासभा के जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मल चाहर और महानगर अध्यक्ष गजेंद्र सिंह शामिल रहे।

नेताओं ने कैंट स्टेशन पर आरपीएफ कर्मियों ने नरेंद्र चाहर को घसीटकर पीटने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे वर्दी की खुली गुंडागर्दी बताया। उन्होंने कहा कि दोषी आरपीएफ कर्मियों को केवल निलंबित करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें सेवा से बर्खास्त किया जाए तथा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विभागीय कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

मोहन सिंह चाहर और कप्तान सिंह चाहर ने कहा कि नरेंद्र चाहर ने ट्रेन छूट रही एक महिला यात्री की मानवता के नाते मदद की थी। मदद करना अपराध नहीं, बल्कि सराहनीय कार्य है। उनका कहना था कि ऐसे अधिकारी को सम्मानित किया जाना चाहिए था, लेकिन उसके साथ मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए समान है और वर्दी का उद्देश्य जनता की सुरक्षा है, न कि कानून हाथ में लेकर अपराध करना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें