फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवफा बीवी: जरूरी काम कहकर घर से निकली, पति ने पीछाकर प्रेमी संग आपत्तिजनक हाल में पकड़ा; सामने आया VIDEO

Tue, 14 Jul 2026 04:49 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा।

सार

कमलानगर निवासी व्यक्ति का चांदी का कारोबार है। पहली पत्नी से तलाक के बाद दूसरी शादी हुई। पत्नी का भी दूसरा विवाह है। परिवार में एक बेटी है। पति ने बताया कि पत्नी साथ रहती है और आए दिन झगड़ा व मारपीट करती है।
विज्ञापन
पति ने पत्नी को गैर-मर्द के साथ होटल में पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू आगरा के दयालबाग रोड पर एक होटल में प्रेमी से मिलने गई महिला को उसके पति ने पकड़ लिया। जमकर हंगामा करने के बाद पुलिस को बुला लिया। थाने पहुंचने पर दोनों पक्ष लड़ते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। परिजन के समझाने पर भी बात नहीं बनी। इसके बाद पति अपने घर जबकि पत्नी मायके चली गई। हंगामे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

विज्ञापन

पति और पत्नी दोनों की है दूसरी शादी
कमलानगर निवासी व्यक्ति का चांदी का कारोबार है। पहली पत्नी से तलाक के बाद दूसरी शादी हुई। पत्नी का भी दूसरा विवाह है। परिवार में एक बेटी है। पति ने बताया कि पत्नी साथ रहती है और आए दिन झगड़ा व मारपीट करती है। घरेलू हिंसा की शिकायत कर चुकी है। उसका एक अन्य युवक से अवैध संबंध है। वह एक साल से दोनों को साथ में पकड़ना चाहते थे। 

स्कूटी से निकली थी बीवी
सोमवार को उनकी छुट्टी थी। पत्नी बेटी से जरूरी काम का बहाना कर स्कूटी से निकली। शक हुआ तो उन्होंने पीछा किया। पत्नी प्रेमी के साथ दयालबाग रोड स्थित होटल पहुंच गई। कमरा लेकर अंदर चली गई। वह परिजन के साथ पहुंचे और कमरा खुलवाया। अंदर दोनों आपत्तिजनक हालत में मिले। 
विज्ञापन

पत्नी गई मायके
हंगामे के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पति-पत्नी और प्रेमी को थाना न्यू आगरा ले जाया गया। काफी देर थाने पर दोनों में तकरार होती रही। परिजन के समझाने पर भी दोनों में समझौता नहीं हुआ। अंत में पत्नी मायके चली गई, जबकि पति ने पुलिस को तहरीर देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें