पीड़ित पति ने बताया कि वह पर भट्ठे पर पत्नी और बच्चों के साथ ईंट-पथाई का कार्य करता है। पिछले दिनों वह काम से बाहर चला गया था। उसकी अनुपस्थिति में उसके गांव के रहने वाले मजदूर ठेकेदार ने उसकी पत्नी से अवैध संबंध बनाकर वीडियो व फोटो बना लिए। ब्लैकमेल कर लगातार संबंध बनाता रहा। पत्नी भी डर की वजह से कुछ भी बता नहीं पा रही थी।
ये भी पढ़ें - UP: यमुना नदी में टूट गई नाव, लोगों ने कूदकर बचाई जान...35 लोग थे सवार; सामान और बाइकें डूबीं
शक होने पर किया मोबाइल चेक
पीड़ित ने बताया कि उसे ठेकेदार पर शक हो गया। वो उसे अपना मोबाइल छूने तक नहीं दे रहा था। मौका पाकर उसने ठेकेदार का मोबाइल ले लिया। मोबाइल चेक किया, तो उसमें पत्नी की आपत्तिजनक फोटो देखकर उसके पसीने छूट गए। इस दौरान ठेकेदार को ये बात पता चल गई, जिसके बाद आऱोपी मौके से भाग निकला।
ये भी पढ़ें - UP: आप भी करा सकते हैं मिट्टी की जांच, खर्च करने होंगे 110 रुपये; एक सलाह से चमक जाएगी किस्मत; फसल होगी शानदार