फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की भाषा नहीं है पसंद: पुलिस के पास पहुंचा अजीब मामला, शादी के महज 10 महीने में पति ने तोड़ा रिश्ता

Mon, 02 Oct 2023 09:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पत्नी की भाषा पसंद नहीं आई तो पति ने संबंध तोड़ दिया। मामला परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचा। यहां दोनों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। 
 
विज्ञापन
पति पत्नी के बीच विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे। पति ने शिकायत की कि उसे पत्नी की भाषा पसंद नहीं है। पत्नी कुछ पूछे तो झगड़ा करने लगता है। पत्नी का कहना है कि उसके पति के किसी दूसरी महिला से संबंध हैं। इस वजह से बात नहीं करता और संबंध खत्म कर दिए। यह आरोप रविवार को परिवार परामर्श केंद्र पहुंची महिला ने अपने पति पर लगाए। वहीं, पति ने पत्नी पर गलत भाषा बोलने के आरोप लगाए। मामले में समझौता नहीं हो सका। उन्हें अगली तारीख दे दी गई है।

विज्ञापन


10 महीने पहले हुई थी शादी 
कमला नगर क्षेत्र की युवती की शादी 10 महीने पहले वाराणसी के एक युवक के साथ हुई थी। युवक एक कंपनी में सीए है। दोनों में पिछले 6 महीने से विवाद चल रहा है। युवती 2 महीने से मायके में है। युवती ने परिवार परामर्श केंद्र में काउंसिलर को बताया कि पति के किसी अन्य महिला से संबंध हैं। इस वजह से उससे संबंध तोड़ दिए। ज्यादातर समय मोबाइल में व्यस्त रहता है। कुछ पूछो तो झगड़ा करने लगता है। ससुराल वाले भी उसका साथ देते हैं। पति का कहना है कि पत्नी गलत भाषा बोलती है जो उसको पसंद नहीं है। वह अपनी भाषा में सुधार करे। मेरे किसी महिला से कोई संबंध नही हैं। 

ये भी पढ़ें - पुलिस को दिया चकमा: लुटेरे को गिरफ्तार कर थाने लाए थे पुलिसकर्मी, बनाया ऐसा बहाना...और भाग निकला
विज्ञापन
विज्ञापन


दी गई अगली तारीख 
काउंसिलर अमित गौड़ ने बताया कि मामले समझौता न होने के कारण अगली तारीख दे दी है। परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी इतुल चौधरी ने बताया रविवार को 135 जोड़े बुलाए गए थे। 50 जोड़े उपस्थित हुए। 19 में समझौता हो गया। 8 में एफआईआर के आदेश दे दिए। अन्य को अगली तारीख दे दी गई है।

ये भी पढ़ें - चोरों का कारनामा: सोते समय कमरों में बंद किए परिवार, आराम से की चोरी; 20 लाख का माल साफ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें