फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों का कारनामा: सोते समय कमरों में बंद किए परिवार, आराम से की चोरी; 20 लाख का माल साफ

Mon, 02 Oct 2023 08:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के नगला अजीता में चोरों ने परिवार को कमरे में बंद करके आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से 20 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। 
 
विज्ञापन
जगदीशपुरा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र स्थित नगला अजीता में शनिवार रात चोरों ने परिवार के पांच सदस्यों और किरायेदार को कमरों बंद कर दिया। इसके बाद अलमारियां तोड़कर जेवरात और नकदी ले गए। चोरों ने करीब 20 लाख के जेवरात उड़ाए हैं।
विज्ञापन


नगला अजीता के अजीत पाराशर मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं। अपने घर आए हुए हैं। जनवरी में उनकी शादी हुई थी। पत्नी मायके गई है। रात को घर पर उनके पिता भूपेंद्रनाथ, भाई, मां और बहन मौजूद थे। घर में एक किरायेदार भी है। अजीत ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे जागने पर कमरे का दरवाजा खोला तो वह बाहर से बंद था। शोर मचाया तो सभी कमरे बाहर से बंद थे।

दरवाजा तोड़कर बाहर निकले। चोर लॉकर तोड़कर करीब 18 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी साफ कर ले गए। सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग में एक चोर पीठ पर बैग टांगकर ले जाता दिखाई दिया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें