फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah Crime: पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, प्रेमी से कराई पति की हत्या, इस तरह हुआ खुलासा

Wed, 01 Feb 2023 01:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनसे पूछताछ के दौरान इस घटना का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार किसान की हत्या की साजिश उसकी पत्नी ने ही रची थी। पुलिस ने आरोपी और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

29 जनवरी की है घटना 

थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नगला श्याम में 29 जनवरी की रात 35 वर्षीय युवक खूबचंद लोधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह रात को मटर की फसल की रखवाली करने खेत पर गया था। मृतक के भाई ने अज्ञात हत्यारों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।मृतक के भाई लटूरी सिंह ने बताया कि रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे बड़े भाई खूब चंद्र खेत पर मटर की फसल की रखवाली करने के लिए गए थे। जो घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर ही है। देर रात होने के बाद भी जब वह घर नहीं आए तो करीब 10.30 बजे खेत पर देखने गया। जहां खून में लथपथ उनका शव पड़ा हुआ था। पहले लगा कि किसी जानवर ने उन पर हमला कर दिया है। लेकिन जब ध्यान से देखा तो पेट के निचले हिस्से में गोली लगी हुई थी।

जांच में जुटी थी पुलिस टीम

लोगों को सूचना देने के बाद पुलिस को बुलाया गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया। देर रात में ही एसएसपी उदय शंकर व सीओ ने पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया, जिसके बाद पुलिस घटना के खुलासे के प्रयास में जुट गई थी। 

विज्ञापन

हुआ ये खुलासा

पुलिस के अनुसार हत्या पत्नी ने ही अपने प्रेमी अमन के माध्यम से गोली मारकर कराई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है और पत्नी सहित प्रेमी व एक अन्य को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें