फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति की कातिल नहीं है...इसलिए खुद पर कत्ल इल्जाम लेने की जिद पर अड़ी पत्नी, हकीकत सुन पुलिस भी रह गई हैरान

Wed, 19 Mar 2025 11:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एंबुलेंस चालक के प्यार में अंधी महिला ने अपने पति की हत्या करवा दी। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर पत्नी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने पति की हत्या का इल्जाम अपने ऊपर ले लिया। हालांकि सख्ती के बाद वो टूट गई और हत्याकांड में नया खुलासा हुआ।
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में होली की पार्टी के बहाने घर से ले जाने के बाद बांस-बल्ली व्यापारी जितेंद्र बघेल की कार में गमछे से गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव को फरह में फेंका गया था। व्यापारी की पत्नी नीतू बघेल तीन महीने से अपने प्रेमी विष्णु के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रच रही थी। पहले शराब में जहर देकर मारने की योजना बनाई मगर बात नहीं बन सकी। हिरासत में लेने के बाद भी प्रेमी को बचाने के लिए पति की हत्या करना खुद ही कुबूला, ताकि पुलिस प्रेमी को नहीं पकड़ सके। जगदीशपुरा पुलिस ने पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार करके खुलासा किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: पत्नी की जिस तरह से की हत्या दहल गया दिल...गुस्से पर नहीं कर सका काबू, एक शक में उजड़ गया परिवार



 
Trending Videos

एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि बांस-बल्ली व्यापारी जितेंद्र बघेल का शव 12 मार्च को फरह (मथुरा) में मिला था। वह 11 मार्च की शाम से लापता थे। 15 मार्च को जितेंद्र के घरवालों ने शिनाख्त की थी। इसके बाद हत्या की रिपोर्ट लिखाई गई थी। मां चंद्रकली ने बेटे की बहू पर ही शक जताया था। इस पर पुलिस ने जितेंद्र की पत्नी नीतू से पूछताछ की तो उसने बताया कि आए दिन शराब पीकर पति पीटता था। इसलिए गला दबाकर हत्या करके ऑटो से शव को फेंक दिया। लेकिन पुलिस के गले पत्नी की कहानी नहीं उतरी।

ये भी पढ़ें -  UP: दो हजार रुपये के चक्कर में गवां बैठे 18 लाख, मोबाइल में है ये एप...तो डिलीट कर दें, ऐसे ठग गए दो भाई



 

ऐसे हुआ खुलासा
साक्ष्य संकलन और कॉल डिटेल निकलवाई तो कागारौल निवासी विष्णु बघेल से घंटों की बातचीत मिली। पुलिस ने बताया कि एंबुलेंस चालक विष्णु बघेल करीब तीन साल से नीतू के संपर्क में था। उसकी विष्णु से मुलाकात बेटे की आंख में चोट लगने पर एंबुलेंस से अस्पताल जाने के दौरान हुई थी। विष्णु ने नीतू के पति से दोस्ती गांठ ली थी। उसका घर और दुकान पर आना जाना बना रहता था।

ये भी पढ़ें -  UP: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रिफाइंड से भरा टैंकर बस से टकराया, मदद की जगह...बोतल-बाल्टी लेकर दौड़े लोग; मच गई लूट


 

होली की पार्टी के बहाने लेकर गए थे
पुलिस ने बताया कि विष्णु अपने दोस्त कागारौल निवासी अनीश मोहम्मद उर्फ छोटू के साथ ऑल्टो कार से 11 मार्च की शाम को जितेंद्र की दुकान पर आया था। उसे अपने साथ होली की पार्टी मनाने की कहकर ले गए थे। रास्ते में पिछली सीट पर बैठे अनीश ने स्वाफी से जितेंद्र का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को फरह में फेंककर लौट आए।

ये भी पढ़ें -  UP Police Bharti: एक साथ वर्दी पहनेंगी ये दो बहनें...छोटी ने प्रदेश में पाई तीसरी रैंक, ऐसे मिली सफलता


 
विज्ञापन

बच्चों की परवरिश का सवाल, पत्नी को नहीं अफसोस
 हत्याकांड में पकड़े जाने के बाद भी नीतू के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। जितेंद्र के परिजन ने बताया कि जब वह उससे मिलने गए तो नीतू ने कहा कि पति रोज पीटता था, तब क्यों नहीं आए थे। अब उसके तीन बच्चों की परवरिश कौन करेगा। बड़ी बेटी 12 साल की है, जबकि दो छोटे बच्चे हैं। उनका बुरा हाल है। पिता की हत्या हो गई और मां भी जेल चली गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें