फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति का एरियर न मिलने पर आगबबूला हुई पत्नी, डीआईओएस दफ्तर में किया जमकर हंगामा

Sun, 27 Sep 2020 10:50 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

  • महिला ने लेखाधिकारी पर लगाया 20 हजार रुपये मांगने का आरोप 
  • फरवरी 2017 में महिला के पति की मौत हो चकी है
विज्ञापन
अपने कार्यालय से निकलते लेखाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले में तीन साल से पति के एरियर के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय (डीआईओएस) के चक्कर काट रही महिला ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। लेखाधिकारी पर एरियर भुगतान कराए जाने के नाम पर 20 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

 
नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज समान में प्रधान लिपिक के पद पर तैनात रहे मुकेश शर्मा की मौत फरवरी 2017 में हो गई थी। उनकी पत्नी मीना शर्मा शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंची। यहां लेखाधिकारी रामसेवक से पति के एरियर और ग्रेच्युटी भुगतान की जानकारी ली। 


मीना शर्मा अभी तक हुई कार्रवाई के अभिलेख मांग रही थीं। जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो मीना शर्मा ने यहां कार्यालय में हंगामा करना शुरू कर दिया। मीना शर्मा का आक्रोश देख लेखाधिकारी अपने कक्ष से जिला विद्यालय निरीक्षक के कक्ष में पहुंच गए। 
विज्ञापन


मीना शर्मा ने आरोप लगाया कि लेखाधिकारी रामसेवक उससे उसके पति के एरियर भुगतान के लिए 20 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। रुपये न देने के कारण उनका भुगतान रुकवा दिया है।

विज्ञापन

ये है पूरा मामला

शहर के मोहल्ला अबधनगर निवासी मीना शर्मा के पति मुकेश शर्मा नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज समान में प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत थे। नौ फरवरी 2017 को मुकेश शर्मा की मौत हो गई थी। उस समय मुकेश शर्मा निलंबित चल रहे थे और उन पर तत्कालीन प्रबंधक ने गबन का आरोप लगाया था। 

वर्ष 2015 से मुकेश शर्मा को वेतन का भुगतान नहीं हुआ था। मुकेश शर्मा की मौत के बाद पत्नी मीना शर्मा पति के एरियर के लिए तीन साल से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के चक्कर काट रही हैं। 

मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह की दी चेतावनी 

मीना शर्मा ने चेतावनी दी कि मंडलीय कार्यालय और प्रयागराज के चक्कर काटते-काटते वह थक गई हैं। यहां होने वाले खर्च में उनके गहने तक बिक चुके हैं। यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर आत्मदाह करेंगी। 

लेखाधिकारी रामसेवक ने कहा कि मुकेश शर्मा के एरियर भुगतान के लिए सभी अभिलेख एक साल पहले ही मंडलीय कार्यालय को भेजे जा चुके हैं। इसके बाद भी मुकेश की पत्नी ने यहां आकर हंगामा किया। रिश्वत मांगने का आरोप गलत है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें