फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: होटल के कमरे में पति को प्रेमिका संग पकड़ा, पत्नी ने किया ऐसा कि उड़ गए सभी के होश

Thu, 23 Sep 2021 03:17 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

पत्नी को पति पर कई दिनों से शक था कि उसके किसी और लड़की से संबंध हैं, पत्नी पति का पीछा करते हुए होटल में पहुंच गई और प्रेमिका संग पकड़ने पर पति और प्रेमिका दोनों की पिटाई लगा दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पति को प्रेमिका के साथ बुधवार को होटल के कमरे में पकड़कर महिला ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को चौकी ले आई और पूछताछ की। मामला हाईवे स्थित अरसेना के पास स्थित होटल का है। बताया गया है कि यहां बरौली अहीर के एक गांव निवासी युवक अपनी प्रेमिका के साथ गया था। पत्नी युवक पर काफी दिनों से शक कर रही थी और उसे रंगे हाथों पकड़ने की फिराक में थी। होटल में प्रेमिका के साथ की जानकारी पत्नी को हो गई। पत्नी उनका पीछा करते हुए होटल में पहुंच गई और दोनों को मौके पर पकड़ लिया। 

विज्ञापन

महिला ने पति और प्रेमिका को जमकर पीटा
होटल में युवक और उसकी प्रेमिका ने जब महिला को देखा तो दोनों के होश उड़ गए। इसी दौरान महिला ने पति और उसकी प्रेमिका की जमकर पिटाई लगा दी। महिला द्वारा पति और प्रेमिका की पिटाई लगाने की सूचना पर मौके पर भीड़ पहुंच गई। आक्रोशित महिला को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिला नहीं मानीं। महिला ने होटल में जमकर हंगामा किया। इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस भी होटल में तत्काल पहुंच गई। 
चौकी लेकर आई पुलिस
पुलिस तीनों को चौकी ले आई। लेकिन महिला किसी की सुनने के लिए तैयार नहीं थी। चौकी पर भी उनके बीच विवाद होता रहा। पुलिस ने देर शाम प्रेमिका के पिता को सूचना दी। वहीं पति और पत्नी के बीच सुलह समझौते के प्रयास भी किए। ये घटना क्षेत्र चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि दोनों पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...

आगरा मंडल में जानलेवा बीमारी: ब्रज में डेंगू-वायरल से छह बच्चों समेत दस की मौत, ताजनगरी में तीन मरीजों ने तोड़ा दम


मैनपुरी नवोदय छात्रा की मौत का मामला: सुराग जुटाने की हर कोशिश, एडीजी ने दीवार फांदकर अंदर घुसाए सिपाही
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें