फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी लेखपाल क्या बनी...बदल गए तेवर, पति बोला- अब झाड़ती है रौब, रोटी मांगो तो करती है झगड़ा

Mon, 22 Apr 2024 08:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पत्नी की नौकरी क्या लगी, उसके तेवर ही बदल गए। लेखपाल बनने के बाद पत्नी ने उसकी हर बात मानने से मना कर दिया। पति और पत्नी के बीच हुए विवाद का ये मामला परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचा, जहां दोनों में समझौता न होने पर अगली तारीख दी गई। 

 
विज्ञापन
women demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शादी के 11 साल बाद विवाहिता की लेखपाल की नौकरी क्या लगी, उसके तेवर ही बदल गए। यह आरोप पति ने लगाए हैं। पति का कहना है कि पत्नी ने घर में खाना बनाना छोड़ दिया है। हालांकि पत्नी का कहना है कि पति झूठ बोल रहा है। रविवार को मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। दोनों के बीच सुलह की कवायद की गई, लेकिन पति ने पत्नी के नौकरी छोड़ने पर ही साथ रखने की बात कही है। इससे मामले में अगली तारीख दी गई है। काउंसलर अमित गौड़ ने बताया कि दंपती शमसाबाद थाना क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन

घर का काम करने पर झगड़ती है पत्नी
युवक की सेनेटरी की दुकान है। युवक ने बताया कि 2 साल पहले लेखपाल की भर्ती निकली थी। पत्नी को तैयारी कराई। नौकरी लगने पर परिवार में खुशी का माहौल था। कुछ दिन तो सब कुछ सही चला। मगर, पत्नी नौकरी पर जाने से पहले और आने के बाद कोई काम नहीं करती है। गृह कार्य करने के लिए मना करने लगी। झगड़ा होने लगा।

ये भी पढ़ें -  बेटी की शादी में पिता की हत्या: भांजी की शादी में मामा ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, जीजा की हत्या से मचा कोहराम


 

तीन महीने पहले छोड़ दिया घर 
तीन महीने पहले पत्नी घर छोड़कर चली गई। अब मायके से आने के लिए राजी नहीं है। उधर, पत्नी का कहना था कि वह नौकरी के साथ घर के काम करती है। पति बार-बार टोकाटाकी करता है। इसका विरोध करती है। इस बात से पति झगड़ रहे हैं। वह साथ रहना चाहती है।
 
विज्ञापन

दोनों में नहीं हो सका समझौता
मामले में काउंसलर ने कहा कि पति-पत्नी को समझाया गया है। उन्हें किसी तरह की समस्या होने पर एक-दूसरे से बात करने के लिए कहा है। पति नौकरी छोड़ने पर ही पत्नी के साथ रहने की बात कर रहा है। अगली तारीख पर फिर से काउंसिलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें