फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: डौकी में युवक की हत्या, पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया, प्रेमी फरार

Wed, 27 Jan 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
विज्ञापन
Crime - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
आगरा में फतेहाबाद के डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम पवावली में राकेश कुमार (28) का शव घर में ही फंदे से लटकता मिला। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कर शव लटकाया गया। पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया है। प्रेमी फरार हो गया है। 
विज्ञापन


डौकी थाना के प्रभारी ने बताया कि परिजनों के अनुसार राकेश की पत्नी पूनम के सोनू निवासी तासौड़, मंसुखपुरा से प्रेम संबंध हैं। राकेश इसका विरोध करता था। सोनू ने उसके घर आना नहीं छोड़ा। आरोप है कि रविवार की रात सोनू राकेश के घर पहुंचा और पूनम के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर फरार हो गया। सुबह पूनम ने राकेश की आत्महत्या की जानकारी लोगों को दी। मृतक के गले पर निशान देख लोगों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना थाना डौकी पुलिस को दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता रामप्रकाश ने थाना डौकी में राकेश की पत्नी पूनम तथा उसके प्रेमी सोनू के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

मृतक के तीन बच्चों की कैसे होगी परवरिश
ग्राम पवावली में प्रेमी के साथ पति की हत्या करने की आरोपी पूनम की राकेश से सात साल पहले शादी हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। जिनमें सबसे छोटा अभय अभी सिर्फ एक वर्ष का है। जबकि अजय पांच वर्ष और प्रिया चार वर्ष की है। घटना के बाद ग्रामीणों की जुबान पर यही था कि अब इन मासूमों की परवरिश कैसे होगी?। 

तीन साल पहले शादी में सोनू से मिली थी पूनम 
ग्रामीणों के मुताबिक मृतक राकेश की पत्नी पूनम का आरोपी सोनू से तीन साल से संबंध है। इनकी मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। इनके संबंधों से घर में कलह होने लगी तो राकेश ने पत्नी को कई बार समझाने की कोशिश की थी। पूनम के मायकेवालों को भी बताया था। आरोप है कि इसी विरोध के कारण राकेश को अपनी जान गंवानी पड़ी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें