फर्रुखाबाद से सैफई जाते समय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सोमवार की देर शाम बेवर, कुसमरा और किशनी में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा।
पूर्व मुख्यमंत्री का बेवर में काली नदी पुल के पास कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, विधायक राजू यादव, ब्रजेश कठेरिया, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, पवन चौहान, हंटू यादव, विमलेश तिवारी, राजेश पेंटर, अनुज पांडेय, जगन दीक्षित, अनीता यादव, श्मशाद अली, सुरेंद्र यादव, मनोज यादव मौजूद रहे। कुसमरा में यादव नगर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। चेयरमैन संजय गुप्ता, जगराम सिंह यादव, अरुण आचार्य, उपदेश यादव, सोबित यादव, जय कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें- अखिलेश का भाजपा सरकार से सवाल, पूछा- दोगुनी आय वाला एमएसपी किसानों को कब मिलेगा?
किशनी में कार्यकर्ताओं ने प्राइवेट बस स्टैंड के पास सपा नगर अध्यक्ष डैनी यादव के आवास के सामने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को अभिवादन स्वीकार करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री सैफई के लिए रवाना हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण के लिए कार्यकर्ताओं से सैफई पहुंचने का आमंत्रण दे गए। ब्लॉक प्रमुख मीरा यादव, इंजीनियर रामपाल सिंह यादव, प्रवेश यादव गुड्डू, जगदीश यादव, लालू यादव, केपी यादव, विजय यादव, रामबाबू सबिता, विपिन चौहान,मनोज वाल्मीकि, साबुद्दीन खान, विनोद यादव, संजीव यादव मौजूद रहे।