फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार के लिए कत्ल: पति को तड़पा-तड़पा के मारा, शरीर पर मिले बर्बरता के सबूत..; दी दुश्मनों से बदतर मौत

Tue, 26 Sep 2023 01:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा जिले में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां अवागढ़ क्षेत्र के रहने वाले युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक के पिता ने पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि बेटे को घर से बुलाकर ले गए थे।  

 
विज्ञापन
(सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के थाना निधौलीकलां क्षेत्र स्थित अवागढ़-गहराना रोड पर सोमवार सुबह खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान उसके साथ हुई बर्बता की कहानी बयां कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराई तो अवागढ़ क्षेत्र के एक गांव का युवक निकला। पिता ने पुत्रवधू पर प्रेमी व अन्य के साथ मिलकर हत्या करने की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने मामले में जांच की, तो पूरा सच सामने आ गया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: सुहागरात पर पति ने दिखाई ब्लू फिल्म..., फिर हर रात करने लगा ऐसी जिद; दुल्हन ने 3 महीने में ही तोड़ी शादी

ये है मामला 
अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला सीर निवासी चरन सिंह (35) की हत्या कर शव को फेंका गया है। पिता सोवरन सिंह का आरोप है कि पुत्रवधू कुसमा देवी, इसके भाई कांती, पिता अमर सिंह निवासीगण सुंदर नगरी थाना नरौरा जिला बुलंदशहर, मौसा शेरा निवासी मेवाती थाना अवागढ़ और पुत्रवधू के अज्ञात प्रेमी ने बेटे की हत्या की है। आरोप लगाया है कि पुत्रवधू अक्सर अपने प्रेमी से बात करती थी। इसका बेटा विरोध करता था। इसी बात को लेकर करीब 15 दिन पहले दोनों में झगड़ा हुआ था। तब पुत्रवधू ने अपने भाई, पिता व अन्य को बुलाकर बेटे सहित मेरी व पत्नी के साथ मारपीट की थी। इसके बाद पुत्रवधू एक बच्चे को लेकर अपने पिता के साथ चली गई। जबकि दो बच्चे मेरे पास छोड़ गई थी।

ये भी पढ़ें - पत्नी को गांव के युवक से हुआ प्यार: पति ने रखी ऐसी शर्त, मना न कर सकी; फिर प्रेमी के साथ जो हुआ नहीं होगा यकीन
विज्ञापन

बेटे को घर से बुलाकर ले गए थे 
मृतक के पिता ने बताया कि रविवार की रात करीब 9 बजे एक बाइक पर युवक आया। उसने बेटे से कहा कि तुम्हारी पत्नी सड़क पर खड़ी है और तुम्हें बुला रही है। इस पर बेटा गया, इसके बाद लौटकर नहीं आया। बताया कि सड़क किनारे युवक का शव पड़ा मिला था, चोट के निशान हैं। युवक के पिता ने पुत्रवधू, उसके प्रेमी सहित पांच के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें