ताजहमल हमेशा से ही बॉलीवुड की पहली पसंद रहा है। इसके पीछे की हैरान कर देने वाली वजह है। यही कारण है कि यहां 500 से ज्यादा फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रुपहले पर्दे पर ताजमहल की खूबसूरती जब भी आई, फिल्मों और फिल्मकारों के लिए यह लकी साबित हुई। 1942 से ताजमहल को कैमरे में कैद करने का सिलसिला शुरू हुआ जो अब तक जारी है। अब तक ताजमहल 500 से ज्यादा फिल्मों के साथ एलबम, सीरियल और ओटीटी प्लेटफार्म पर वेबसीरीज में नजर आ चुका है। केवल बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड, टॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी यहां हो चुकी है।
विज्ञापन
Trending Videos
मंगलवार को अभिनेता कार्तिक आर्यन ने जैकी श्रॉफ और अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ फिल्म तू मेरी, मैं तेरा की शूटिंग ताजमहल पर की। इससे पहले ताजमहल पर 500 से ज्यादा फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। ताजमहल सैकड़ों फिल्मकारों के लिए लकी रहा है। आजादी से पहले 1942 में शाहजहां-मुमताज की मुहब्बत को बयां करती फिल्म ताजमहल बनाई गई, जिसमें अभिनेत्री सुरैया महज 12 साल की उम्र में पर्दे पर आईं।
21 साल बाद 1963 में ताजमहल का जादू फिर चला और प्रदीप और बीना रॉय ने यादगार भूमिकाएं निभाईं। हिंदी फिल्मों के पहले सुपर स्टार दिलीप कुमार से लेकर महानायक अमिताभ बच्चन तक पर ताज का जादू चला। अमिताभ बच्चन ने बंटी और बबली के साथ स्ट्रेंजर में भी ताज के साए तले अदाकारी की। मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय दो फिल्मों की शूटिंग के लिए आगरा आ चुकी हैं। इसके अलावा अनिल कपूर, सलमान खान, फतेहपुर सीकरी में शाहरुख खान आदि शूटिंग के लिए आ चुके हैं।
इन प्रमुख फिल्मों में दिखा ताज
हॉलीवुड फिल्म विक्टोरिया एंड अब्दुल, बॉलीवुड की यंगिस्तान, स्लमडॉग मिलेनियर, एक दीवाना था, मेरे ब्रदर की दुल्हन, भूमि, तेवर, वाह ताज, जां निसार, दिल्ली-6, यमला पगला दिवाना, ढाई आखर प्रेम का, तेरा जादू चल गया, द ताज स्टोरी, बिच्छू, बंटी और बबली, तेरे नाम, भगत सिंह, जींस, ताजमहल, बेवफा, ताजमहल-ए मान्यूमेंट आफ लव, चल चला चल, प्यार दीवाना होता है, ताजमहल, स्ट्रेंजर, आदि फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।
फिल्म सिटी बनाने की मांग
आगरा में 200 से ज्यादा ऐतिहासिक धरोहरें और ईको टूरिज्म के सेंटर हैं। शिव मंदिरों के साथ बटेश्वर जैसे धार्मिक नगर हैं, जहां फिल्मों की शूटिंग के लिए बेहतरीन लोकेशन हैं। आगरा की हवेलियों और स्मारकों के साथ सेंट जोंस कॉलेज को फिल्मी पर्दे के साथ वेब सीरीज में दिखाया जा चुका है। लाइन प्रोड्यूसर प्रमोद राणा का कहना है कि आगरा और इसके आसपास शूटिंग की असीम संभावनाएं हैं। यहां फिल्म सिटी बनाने की जरूरत है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे या नोएडा एक्सप्रेस-वे के किनारे फिल्म सिटी का निर्माण किया जा सकता है। आगरा में एयरपोर्ट बनने के बाद फिल्म सिटी के जरिये न केवल स्थानीय कलाकारों को मौका मिलेगा, बल्कि फिल्म निर्माण होने से रोजगार भी मिलेगा।