फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: स्वास्थ्य विभाग की टीम पर किया था जिसने हमला...उसके घर पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो

Sat, 05 Oct 2024 12:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला करने के आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया गया। हालांकि इस कार्रवाई में बात अवैध अतिक्रमण की कही जा रही है। 
 
विज्ञापन
बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव सिहोरी में डिप्टी सीएमओ और कर्मचारियों को 5 सितंबर को पीट दिया गया था। इसमें डिप्टी सीएमओ ने 22 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनमें से एक आरोपी द्वारा किए गए अतिक्रमण पर शुक्रवार को बुलडोजर चलाया गया।गांव सिहोरी में अनधिकृत रूप से चिकित्सकीय कार्य करने की शिकायत डीएम से की गई थी। 
विज्ञापन





उनके निर्देश पर 5 सितंबर को डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार और कर्मचारी गांव में पहुंचे। वहां बिना रजिस्ट्रेशन, डिग्री के यतेंद्र यादव क्लीनिक चलाते मिला। वहां मरीजों की काफी भीड़ थी। टीम नोटिस बना रही थी, तभी अचानक झोलाछाप के इशारे पर टीम को दुकान का शटर डालकर बंधक बना लिया गया और पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आरोपी यतेंद्र यादव निवासी नगला लाहुरी के घर पर 19 सितंबर की रात भूमि प्रबंधक समिति सहाेरी की ओर से नोटिस चस्पा कर दिया गया था। जिसमें नाली के रूप में दर्ज भूमि पर अतिक्रमण करने की बात कही गई थी। शुक्रवार को एसडीएम अलीगंज जगमोहन गुप्ता के नेतृत्व में नायब तहसीलदार जैथरा सतीश कुमार, नायब तहसीलदार अलीगंज राजीव कुमार, राजस्व विभाग की टीम और जैथरा का फोर्स पहुंचा। यतेंद्र के मकान के बाहर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें