फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसका प्रदर्शन करोगे, वह घटता चला जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आचार्य ज्ञान सागर महाराज ने बुधवार को महावीर भवन, न्यू राजामंडी में ‘प्रदर्शन घटाता है’ विषय पर प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि जिसका प्रदर्शन करोगे, वह घटता चला जाएगा। अपने सद्गुणों का दिखावा करोगे तो सद्गुण कम होते जाएंगे।
विज्ञापन

आचार्यश्री ने कहा कि प्राचीन कहावत रही है कि एक पीढ़ी इतना कमा लेती है कि सात पीढ़ी तक चलता है। आज की स्थिति ऐसी है कि कमाया हुआ पैसा सात वर्ष भी नहीं टिकता। वह भी इसलिए कि भाग्य जानना सभी चाहते हैं, पर भाग्य बनाना नहीं आता। भाग्य बनाने के लिए भगवान महावीर ने दान, शील, तप, भावना चार महत्वपूर्ण उपाय बताए हैं। हमें प्रभु की भक्ति करने के साथ कुछ न कुछ दान देते रहना चाहिए। जीव दया और मानव सेवा का काम करते रहना चाहिए। तभी सात पीढ़ी तक सुख, शांति व समृद्धि बनी रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें