फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 डिग्री रहा अधिकतम तापमान, परेशान रहे लोग

विज्ञापन
0एमएनपी-14-गर्मी में बच्चे को चुनरी से ढ़ककर ले जाती महिला - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम में बदलाव जारी है। कभी बारिश राहत देती है तो कभी गर्मी लोगों को परेशान करती है। मंगलवार को तेज धूप से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कूलर और पंखे में भी उमस के चलते लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

रविवार रात को बारिश के बाद मौसम में राहत मिली थी। इसके बाद सोमवार को और मंगलवार को गर्मी का सितम जारी रहा। आसमान साफ होने के चलते सुबह से ही सूरज ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया था। धूप इतनी तेज थी कि सड़कों पर लोग परेशान नजर आ रहे थे। वे किसी तरह खुद को गर्मी से बचाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल सकी। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस हो गया है। इससे शाम को भी मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहा। उमस के चलते पंखे और कूलर में भी पसीना नहीं सूख सका। ऐसे में एक बार फिर लोगों को उम्मीद है कि अब बारिश के बाद उन्हें गर्मी से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें