फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: मोबाइल पर पबजी खेलते-खेलते हो गया किशोरी से प्यार, पश्चिम बंगाल से ले आया अपने साथ  

Tue, 26 Apr 2022 04:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

मोबाइल पर पबजी गेम खेलने के दौरान किशोरी से इस कदर प्यार हुआ कि युवक पश्चिम बंगाल पहुंच गया। किशोरी को वहां से अपने साथ फिरोजाबाद ले आया। पश्चिम बंगाल की पुलिस किशोरी को तलाशते हुए युवक के घर पहुंच गई। पुलिन ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद की नई बस्ती पत्थर वाली गली निवासी एक युवक की दोस्ती पबजी खेलने के दौरान पश्चिम बंगाल की रहने वाली किशोरी से हो गई। यह दोस्ती प्यार में बदली और युवक किशोरी को 26 मार्च को भगा ले आया। किशोरी के परिजनों ने पश्चिम बंगाल के जिला मितनापुर के महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पश्चिम बंगाल की पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस दोनों को पश्चिम बंगाल ले गई है।
विज्ञापन

 
दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती पत्थर वाली गली निवासी रिहान पबजी खेलता था। उसकी दोस्ती पश्चिम बंगाल के जिला मितनापुर निवासी एक किशोरी से हो गई। यह दोस्ती प्यार में बदल गई। 26 मार्च को युवक रिहान पश्चिम बंगाल से किशोरी को बहला फुसलाकर भगा लाया। किशोरी के गायब होने पर परिजनों ने मितनापुर के महिला थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। सोमवार रात पश्विम बंगाल से महिला उपनिरीक्षक सुलता और एएसआई चंदन संमत दक्षिण थाना पहुंचे।

पश्विम बंगाल की पुलिस ने स्थानीय थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ आरोपी रिहान के घर पत्थर वाली गली में दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक को पुलिस अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गई। महिला उपनिरीक्षक सुलता ने बताया कि आरोपी रिहान की किशोरी से दोस्ती पबजी खेलने के दौरान हुई थी। इसके बाद युवक किशोरी को 26 मार्च को बहला फुसलाकर भगा लाया था। किशोरी को बरामद कर लिया गया है। आरोपी को साथ ले गए हैं। थानाध्यक्ष दक्षिण रामेंद्र कुमार का कहना है कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसको पुलिस अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें